उत्तरी हवा चलने से बढ़ेगी ठंड, रात का तापमान 12 डिग्री पर

उत्तरी हवा चलने से बढ़ेगी ठंड, रात का तापमान 12 डिग्री पर

November 28, 2022 Off By NN Express

बालोद,28 नवंबर I रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। सुबह से शाम तक अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। शाम 7 बजे के बाद वातावरण में नमी की मात्रा 68 फीसदी रही। इस दौरान 3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। हालांकि उत्तर दिशा से ठंडी हवा आने से ठंड का अहसास होगा।