समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

November 28, 2022 Off By NN Express

भिलाई,28 नवंबर । समाजवादी पार्टी कार्यालय में गत दिवस पूर्व केन्द्रीय एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती भिलाई एवं दुर्ग के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुबेदार सिंह यादव, भिलाई जिला अध्यक्ष सैय्यद सगीर अली  एवं उपस्थित सभी समाजवादी पार्टी के लोगों ने नेताजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके तस्वीर के सामने केक काटे और नेताजी के योगदान को याद करते हुए उपस्थित सभी लोग भावुक हो गये।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के भिलाई जिलाध्यक्ष सैय्यद सगीर अली ने कहा कि  नेताजी मुलायम सिंह यादव आज हमारे बीच नही है, उनकी कमी पार्टी के सभी लोगों को ही नही आम जनता को भी खल रही है। नेताजी वास्तव में धरतीपुत्र एवं गरीबों के सेवक तथा किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंनेें केन्द्रीय मंत्री रहते हुए देश एवं यूपी के मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य कराये। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता। नेताजी एक विचार थे और विचार कभी नही मरता बल्कि विचार लोगों के दिलो में जिंदा रहता है। नेताजी हम सभी के दिलों में जिंदा है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार सिंह यादव, प्रदेश सचिव गोविंद प्रसाद शुक्ला ,भिलाई जिला अध्यक्ष सैयद सगीर अली, हरिशंकर यादव, विनोद सिंह यादव, कौसर खान, सुनीता नागवंशी, अनीता सवाई पंचम सिंह यादव, राम होसिला यादव,राजेश कुमार, विजय यादव, राज मंगल यादव, गयूर सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के लोग शामिल हुए।