KORBA : शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर पहुंच रहे लोग

KORBA : शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर पहुंच रहे लोग

November 27, 2022 Off By NN Express

कोरबा ,ठंड शुरू होते ही शहर के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉटओं में इन दिनों भीड़ देखने को मिल रही है वही लोग वन भोज का भी आनंद ले रहे हैं खासकर छुट्टी वाले दिनों में जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट पर भीड़ देखने को मिलती है छत्तीसगढ़ का एक मुख्य जिला है। कोरबा चारों तरफ से जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। कोरबा में हसदेव नदी बहती है। जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है।

घूमने की जगह :-
0 बुका जलविहार
बुका जलविहार कोबरा शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह एक इको पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको हसदेव बांध का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह हसदेव बांध का भराव क्षेत्र है। यहां पर आप बहुत सारी पानी में होने वाली गतिविधियों का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको एडवेंचर गतिविधियां करने के लिए मिलती है और नाव मे सवारी का भी मजा मिलता है। इन सभी चीजों का अलग-अलग चार्ज लगा लगता है। यहां पर आपके ठहरने की भी सुविधा है, जहां पर आप रुक सकते हैं और इस प्राकृतिक वातावरण का लाभ उठा सकते हैं। यहां पर जंगलों और जलाशय का दृश्य बहुत ही शानदार रहता है। यहां पर आप आकर बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। बुका जलविहार कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आता है। आप यहां पर कार और बाइक से घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। बुका कोरबा में घूमने की एक मुख्य जगह है।

0 केंदई जलप्रपात कोरबा

केंदई जलप्रपात कोरबा शहर का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात बहुत सुंदर है। यह जलप्रपात घने जंगलों के अंदर स्थित है। यहां पर चट्टानों के ऊपर से पानी कुंड में गिरता है। यह जलप्रपात करीब 75 फीट ऊंचा है। यहां पर आप झरने के नीचे तरफ से भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे उतरना पड़ता है और यहां पर सीढ़ियां बनी हुई है। यहां पर व्यूप्वाइंट है, जहां से आप झरने के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं और आसपास के दृश्य को भी देख सकते हैं। यह झरना कटघोरा वन क्षेत्र में स्थित है और केंदई नाम के गांव में है। इस जलप्रपात में आप कटघोरा से अंबिकापुर जाते समय घूमने के लिए आ सकते हैं। यह राजमार्ग से थोड़ा अंदर पड़ता है। यह कोरबा जिले का एक मुख्य पिकनिक स्थल है। यहां पर आकर जंगलों का दृश्य बहुत ही आकर्षक रहता है।

0 गोल्डन आइलैंड कोरबा

गोल्डन आइसलैंड कोरबा शहर में स्थित एक सुंदर स्थल है। यह एक आईलैंड है। यह आईलैंड हसदेव बांध में बना हुआ है। यहां पर आपको हसदेव बांध का भराव क्षेत्र देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको जंगल, पहाड़ और पानी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। आप यहां पर कार और बाइक से आ सकते हैं। यह जगह बहुत ही अच्छी लगती है और आप अपना पूरा 1 दिन यहां पर बिता सकते हैं। आप यहां पर आकर नाव में सवारी का भी मजा ले सकते हैं। यहां पर आने का रास्ता बहुत अच्छा है और पूरा हरियाली से घिरा हुआ है।

0 सतरेंगा पिकनिक स्थल कोरबा

सतरेंगा पिकनिक स्थल कोरबा शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यहां पर्यटन स्थल हसदेव बांध के किनारे स्थित है। यहां पर आप आकर बोट राइड का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको अलग-अलग तरह की बोट राइड करने के लिए मिल जाती है। यहां पर बोट राइड का अलग-अलग चार्जेस रहते हैं। यहां पर आपको चारों तरफ जंगल का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। अगर आप पर्यटक है और कहीं दूर से आते हैं, तो आपको यहां पर ठहरने के लिए रूम भी मिल जाते हैं। रूम का अलग चार्ज रहता है। आप यहां पर आकर एक शांति नुमा हरियाली भरे वातावरण में रह सकते हैं। यहां पर हंसदेव बांध का भराव क्षेत्र देखने के लिए मिलता है। यहां पर आप बाइक और कार से आ सकते हैं। यहां पर आने के लिए सड़क अच्छी नहीं है। मगर यहां पर जब आप आते हैं, तो यहां रोड के दोनों तरफ का नजारा बहुत अच्छा रहता है। पेड़ पौधों और पहाड़ियों से घिरा हुआ आपको नजारा देखने के लिए मिलता है।

0 रानी झरना कोरबा

रानी झरना कोरबा शहर का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह झरना जंगल के अंदर स्थित है और इस झरने तक पहुंचने के लिए आपको पैदल भी चलना पड़ता है। यहां पर आपको चारों तरफ जंगल का सुंदर दृश्य देखने मिलता है और हरियाली देखने के मिलती है। यहां पर आपको बड़ी-बड़ी चट्टानें देखने के लिए मिलती है। इन चट्टानों के बीच से ही झरना बहता है। झरना काफी ऊंचाई से नीचे कुंड में गिरता है। इस कुंड में आप नहाने का भी मजा ले सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है और जंगल का दृश्य भी अच्छा रहता है। आपको यहां पर जंगली जानवर भी देखने के लिए मिल सकते हैं। इसलिए यहां पर आपको सावधानी से ट्रैकिंग करनी चाहिए और यहां पर आपको ग्रुप में आना चाहिए, ताकि आप सुरक्षित रहें। यह झरना कोरबा से सतरेंगा रोड में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं।