अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने दिग्विजय स्टेडियम एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का किया निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने दिग्विजय स्टेडियम एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का किया निरीक्षण

November 25, 2022 Off By NN Express

राजनांदगांव,25 नवंबर I अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने आज दिग्विजय स्टेडियम एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम परिसर तथा जिम का भी अवलोकन किया तथा जिम के व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। 26 दिसम्बर 2022 को आयोजित होने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कहा। खेलो इंडिया के तहत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, खेल अधिकारी ए एक्का, श्रीमती उषा चटर्जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।