आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी के नाम का अर्थ साझाया

आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी के नाम का अर्थ साझाया

November 25, 2022 Off By NN Express

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की माँ बनी आलिया भट्ट ने भले ही फैंस को अपनी बेटी का चेहरा अब तक नहीं दिखाया है। लेकिन अब उन्होंने अपनी बेटी के नाम से पर्दा जरुर हटा दिया है और फैंस के साथ इसे सोशल मीडिया के जरिये साझा भी किया है। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट करके बेटी के नाम की जानकारी दी। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी को ‘राहा’ नाम दिया है। पोती को यह नाम दादी नीतू कपूर ने दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के नाम का अर्थ समझाते हुए लिखा-‘राहा का अर्थ जॉय है। संस्कृत में राहा एक गोत्र है। बांग्ला में इसका अर्थ आराम और राहत है।

अरबी में इसका मतलब शांति है। इसके अलावा इसके खुशी, स्वतंत्रता और आनंद जैसे भी कई अर्थ हैं। हमने जब पहली बार उसे अपने हाथों में पकड़ा तो इन सभी अर्थों को महसूस किया। हमारे परिवार को एक नया जीवन देने के लिए तुम्हारा शुक्रिया राहा। ऐसा लग रहा कि हमारी जिंदगी अभी शुरु हुई है।’आलिया के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ सेलेब्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी बेटी के नाम की तारीफ़ कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणबेलिया के नाम से मशहूर बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। अब शादी के सात महीने बाद दोनों इसी महीने छह नवंबर को प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। बेटी के आगमन से कपूर परिवार में ख़ुशी की लहर है। वहीं फैंस को रणबीर-आलिया की बेटी की झलक का भी बेसब्री से इंतजार हैं।