दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु मवेशियों के सिंग में लगाया जा रहा रेडियम

दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु मवेशियों के सिंग में लगाया जा रहा रेडियम

November 25, 2022 Off By NN Express

बालोद, 25 नवम्बर I कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार सड़क में मवेशियों और वाहनों के भिड़ंत के रोकथाम हेतु नगर पंचायत अर्जुन्दा द्वारा सड़कों में घूमने वाले मवेशियों के सिंग में रेडियम लगाया जा रहा है। जिससे रात्रिकालीन चलने वाले वाहनों को सड़क में विचरण कर रहे मवेशी आसानी से नजर आ पाएंगे।