छत्तीसगढिय़ां ओलम्पिक में  आज  पुसौर एवं लैलूंगा विकासखण्ड का रहा दबदबा

छत्तीसगढिय़ां ओलम्पिक में  आज  पुसौर एवं लैलूंगा विकासखण्ड का रहा दबदबा

November 25, 2022 Off By NN Express

रायगढ़, 25 नवम्बर I जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन रायगढ़ स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसके तहत आज दूसरे दिन 18 से अधिक 40 आयु वर्ग महिला-पुरूष के विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। आज कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा उपस्थित रहे। जिसमें महिला एवं पुरूषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। जिसमें 100 मीटर दौड़ में पुरूष वर्ग में प्रथम-खरसिया विकासखंड के रविन्द्र कुमार, नगर निगम के नीरज पटेल-द्वितीय एवं विकासखंड पुसौर के गणेश्वर बारिक तृतीय रहे। इसी प्रकार महिला वर्ग में तमनार विकास खंड की मानसी-प्रथम, द्वितीय-विकासखंड लैलंूगा की लोकेश्वरी सिदार एवं तृतीय स्थान पर विकासखंड पुसौर की प्रेमलता सिदार रही।

गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में विकासखंड पुसौर के संजीव पटेल-प्रथम, द्वितीय स्थान में विकासखंड रायगढ़ के अशोक कुमार, तृतीय स्थान में विकास खंड धरमजयगढ़ के उन्नति सिंह रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान में विकासखंड घरघोड़ा की मीनू राठिया, द्वितीय स्थान में विकास खंड तमनार की धनकुंवर सिदार, तृतीय स्थान पर विकास खंड पुसौर की आरती यादव रही। लगड़ी दौड़ प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर घरघोड़ा विकासखंड के विकास, विमल भगत, द्वितीय स्थान पर विकास खंड पुसौर के योगेश एवं सुरवीर रहे।

महिला वर्ग में प्रथम-घरघोड़ा विकासखंड की सुनीता यादव, कान्ता यादव, द्वितीय स्थान पर धरमजयगढ़ विकास खंड के भवानी राठिया एवं रत्ना रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम विकासखंड खरसिया के तलेश कुमार, द्वितीय-खरसिया विकासखंड के गणेश्वर बारिक एवं तृतीय स्थान पर धरमजयगढ़ विकासखंड के अंकित लकड़ा रहे। इसी प्रकार महिला वर्ग में लैंलूगा विकासखंड की शशिकिरण टोप्पो-प्रथम, द्वितीय स्थान पर विकासखंड पुसौर की मनीषा सिदार एवं तृतीय स्थान पर विकासखंड रायगढ़ के मीना सिदार रही। बिल्लस प्रतियोगिता में प्रथम पुसौर विकासखंड के सनी चौहान, द्वितीय-तमनार विकासखंड के सुरेश, तृतीय स्थान पर विकासखंड घरघोड़ा के विकास एक्का रहे।

महिला वर्ग में प्रथम लैलंूगा विकासखंड की अनिता नाग, द्वितीय घरघोड़ा विकास की रेवती चौहान एवं तृतीय स्थान पर विकासखंड खरसिया की भारती रही। फुगड़ी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में प्रथम लैलूगा विकासखंड के कौशल नायक, द्वितीय रायगढ़ विकासखंड के अशोक कुमार एवं तृतीय विकास खंड पुसौर के रोशन चौहान रहे। महिला वर्ग में प्रथम पुसौर विकासखंड की उर्मिला सारथी, द्वितीय-लैंलूगा विकासखंड की फगनी बसोड़ एवं तृतीय विकासखंड तमनार की उतरा रही।
भौंरा प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में प्रथम-विकासखंड घरघोड़ा के बोदेराम साव, द्वितीय-खरसिया विकासखंड के जयदेव एवं विकासखंड तमनार के भवानी तृतीय रहे।

महिला वर्ग में प्रथम विकासखंड लैंलूगा की राजकुमारी खलखो, द्वितीय-विकासखंड पुसौर की दीपिका सिदार एवं तृतीय विकासखंड रायगढ़ की सुनीता मांझी रही। बांटी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में प्रथम रायगढ़ विकासखंड, द्वितीय-तमनार विकास खंड एवं महिला वर्ग में धरमजयगढ़ विकासखंड-प्रथम तथा द्वितीय-खरसिया विकासखंड रहा। गिल्ली डंडा प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में प्रथम-खरसिया विकासखंड, द्वितीय-नगर पंचायत तथा महिला वर्ग में विकासखंड लैंलूगा-प्रथम, द्वितीय-तमनार विकासखंड रहा। पिट्टुल प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में विकासखंड लैंलूगा-प्रथम, द्वितीय स्थान में विकासखंड पुसौर रहा। इसी प्रकार महिला वर्ग में विकासखंड लैंलूगा-प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर धरमजयगढ़ रहा।

संकली प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में विकासखंड लैलंूगा प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर विकासखंड पुसौर को मिला। इसी प्रकार महिला वर्ग मेें विकासखंड लैलंूगा प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर विकासखंड पुसौर रहा। रस्साकसी प्रतियोगिता में विकासखंड लैलंूगा-प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर विकासखंड तमनार रहा। इसी प्रकार महिला वर्ग में लैलंूगा विकासखंड प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर तमनार विकासखंड रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में घरघोड़ा विकासखंड-प्रथम एवं द्वितीय-नगर निगम रहा। इसी प्रकार महिला वर्ग में नगर निगम-प्रथम एवं द्वितीय स्थान में विकासखंड घरघोड़ा रहा। खो-खो प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में पुसौर प्रथम एवं द्वितीय स्थान में घरघोड़ा रहा इसी प्रकार महिला वर्ग में विकासखंड पुसौर प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर घरघोड़ा विकासखंड रहा।