प्रियंका ने रिवील किया बेटी का चेहरा,क्यूटनेस देख फैंस ने की तारीफ

प्रियंका ने रिवील किया बेटी का चेहरा,क्यूटनेस देख फैंस ने की तारीफ

November 24, 2022 Off By NN Express

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले ही काफी सालों बाद भारत आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से राजस्थान में एक बिग फैट इंडियन वेडिंग की थी। इस शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं इसी साल सरोगेसी के जरिए प्रियंका और निक ने एक बेटी का स्वागत किया था। जिसका नाम उन्होंने नानी और दादी के नाम पर मालती रखा। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है।

हाल ही में प्रियंका ने एक फोटो शेयर की हैं। जिसमें उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की एक झलक दिखाई है। प्रियंका अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका की बेटी की तस्वीर देखने के लिए हर कोई काफी बेताब है। ऐसे में प्रियंका ने पहली बार अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीर प्रियंका ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज फीचर के जरिए शेयर की है। इस फोटो में मालती एक बेबी चेयर पर लेटी हुई है। मालती ने ठंड के कपड़े पहन रखे हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी की आंखें उनकी छोटी गुलाबी टोपी से ढक दी है।

इस फोटो में केवल मालती की नाक और उनके होंठ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मालती के गोल-गोल गाल देख फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका की बेटी मालती की ये क्यूट तस्वीर देख फैंस का दिल भर आया है। इस फोटो को शेयर करने के साथ प्रियंका ने लिखा है कि ‘आई मीन…।’ इसके साथ ही उन्होंने लव वाले इमोजी भी डाले हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका अपने देश लौटी हैं। वे मुंबई भी कुछ दिनों के लिए गई थीं। फैंस उन्हें वापस अपने देश लौटते देख काफी खुश हुए थे।