आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

November 22, 2022 Off By NN Express
जांजगीर -चांपा,22 नवम्बर कलेक्टर तारन प्रकाश ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 07 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 व 4 के तहत् चार-चार लाख रूपये के मान से कुल 28 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम नैला के पलटन यादव की लू लगने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती शिवमती यादव, ग्राम नैला भांठापारा के देवीराम यादव की बिच्छू काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती फिरतीन बाई, ग्राम कुटरा के कु0 लता कश्यप की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके

पिता बैसाखूराम कश्यप, ग्राम जांजगीर वार्ड नं0-09के शंकर लाल के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती संतोषी बाई महेत्तर, ग्राम मड़वा के श्रीमती रामकुमारी के सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके पति संतोष चौहान, ग्राम तेन्दुभांठा के कु0अंमृता का पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती प्रतिमा और तहसील बम्हनीडीह के ग्राम रोहदा के संतोष सतनामी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती घसनीन बाई को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई।