DURG : ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले 24 लोग गिरफ्त में

DURG : ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले 24 लोग गिरफ्त में

November 22, 2022 Off By NN Express

दुर्ग ,22 नवंबर । दुर्ग पुलिस ने महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले 24 लोगों को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों में अनिकेत कुर्रे, नीलमणि देवदास, नेहाल सिंह राजपूत, अल्ताफ राजा, गजेंद्र निषाद, नीरज गुप्ता, सुशांक चंद्रा, हिमांशु सिंह, योगेश यादव, विवेक सिंह सहित 14 अन्य शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 मोबाइल फ़ोन, 13 एटीएम, पासबुक, रजिस्टर, वायफाई सेट और 3 लैपटॉप बरामद किया है।