JANJGIR CHAMPA : पुराने विवाद पर लोगों ने युवक की पिटाई,6 आरोपी गिरफ्तार  

JANJGIR CHAMPA : पुराने विवाद पर लोगों ने युवक की पिटाई,6 आरोपी गिरफ्तार  

November 20, 2022 Off By NN Express

JANJGIR CHAMPA ,20 NOVEMBER I पुराने विवाद पर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी थी। हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिवरीनारायण टीआई रविंद्र अनंत ने बताया कि 2 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए महेंद्र खूंटे भी गया था। यहीं पुराने मामलों में रंजिश रखते हुए भूपेश, साजन पटेल, यश कुमार, तेजेश्वर साहू, बंटी कुमार साहू, प्रभाकर यादव और अन्य लोगों ने एक राय होकर महेंद्र की जमकर पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पंद्रह आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। इन आरोपियों में से बिलारी निवासी यशकुमार साहू उम्र 19 वर्ष, तेजेश्वर साहू उम्र 21 वर्ष, बंटी कुमार साहू उम्र 22 वर्ष, प्रभाकर यादव उम्र 19 वर्ष, साजन पटेल उम्र 19 वर्ष और (6) भूपेश साहू उम्र 20 वर्ष बिलारी को गिरफ्तार कर लिया है।