प्रदेश में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी,रात में ठंड हवाओं से बढ़ी कंपकंपी

प्रदेश में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी,रात में ठंड हवाओं से बढ़ी कंपकंपी

November 20, 2022 Off By NN Express

रायपुर,20 नवंबर । प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री लुढ़क गया। यहां अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में शनिवार को कोरिया जिला सर्वाधिक ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।