धमतरी में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदोन्नत

धमतरी में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदोन्नत

November 18, 2022 Off By NN Express

धमतरी,18 नवंबर । छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग से एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर जारी आदेशानुसार पुलिस कार्यालय धमतरी में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदोन्नत हुए निरीक्षक शेर सिंह बंदे को राजपत्रित कैप, स्टार लगाकर उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई एवं दो सहायक उप निरीक्षक गोकुल राम साहू एवं सुनील कश्यप को स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई। जिसमें तीनों अधिकारी वर्तमान में जिले के सिटीकोतवाली धमतरी में पदस्थ हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारियों को निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक एवं सहा.उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नत अपने पदीय कर्तव्यों को बेतहर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की कामनाएं दिये। निरीक्षक शेर सिंह बंदे को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति एवं सउनि. गोकुल राम साहू, सउनि.सुनील कश्यप उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर प्रसन्नचित एवं उत्साहित नजर आये इन्होंने पदोन्नति होने पर पुलिस कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की तथा सभी में इन्हें बधाईयां दी।