प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 20 लाख रूपये की राशि मंजूर

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 20 लाख रूपये की राशि मंजूर

November 16, 2022 Off By NN Express

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 16 नवम्बर I कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 20 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने तहसील खड़गवां के ग्राम नेवरी की सुकवरिया की आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर उनके वारिस होरिल सिंह, तहसील मनेन्द्रगढ़ के नई लेदरी की गुलबिया बाई की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री तीरथ केंवट, ग्राम चनवारीडांड़ की गीतांजली की कुंआ में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस नरदेव सिंह के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इसी तरह तहसील मनेन्द्रगढ़ के ग्राम शंकरपुर की दुर्गा की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस जीवन सिंह एवं मनेन्द्रगढ़ के शिवकुमार की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शिवकुमारी यादव के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है।