Wedding Looks: एक्ट्रेसेस के इन खूबसूरत ब्राइडल लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं होने वाली दुल्हन

Wedding Looks: एक्ट्रेसेस के इन खूबसूरत ब्राइडल लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं होने वाली दुल्हन

November 15, 2022 Off By NN Express

Actresses Wedding Look: शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इस स्पेशल दिन को यादगार बनाने के लिए हर लड़की खूबसूरत आउटफिट को पहनने के साथ एक प्यारा सा लुक क्रिएट करती है। इस दिन के लिए हर कोई अपनी चॉइस से लहंगा और जूलरी पसंद करता है। लेकिन इसी के साथ अगर खास लुक क्रिएट करने के लिए कुछ रेफरेंस मिल जाए तो काम आसान हो जाता है।

अंकिता लोखंडे बीते साल विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत गोल्डन रंग के लहंगे को कैरी किया था। अंकिता लोखंडे ने शादी में ऑल-गोल्डन लुक का खूबसूरत लहंगा पहना था जिसके साथ एक्ट्रेस ने डबल चुन्नी पेयर की थी। इस लहंगे में दिवा ने हाफ स्लीव्स राउंड नेक ब्लाउज पहना है। जिसे हर तरफ अलंकृत किया गया था और एक हाई वेस्ट लहंगे पहना था। ब्लाउज एक मनके वाले स्कैलप्ड ब्लाउज के साथ था जिसमें डोरी कढ़ाई थी। इतने हैली लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था।

एक्ट्रेस को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया और अक्षय त्यागी ने स्टाइल किया था। एक्ट्रेस के लहंगे में एक आइकॉनिक सब्या-स्टाइल प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज था। इसी के साथ लहंगे में मटका सिल्क के साथ महीन टिल्ला वर्क और वेलवेट में भारी कढ़ाई वाला जरदोजी बॉर्डर था। एक्ट्रेस ने शादी के लिए लाल लहंगे में शाही पंजाबी दुल्हन लग रही थीं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने डिजाइनर की ज्वैलरी पहनी थी। लुक में 22 कैरेट गोल्ड में अनकट डायमंड्स के साथ एक भारी हार, मैचिंग झुमका झुमकों और चूड़ियों के साथ उनके लुक को बेहतरीन बनाया था।

इसी के साथ उन्होंने लाल चूड़ा और सोने के कस्टम-मेड कलीरे भी पहने थे। कैट के गहनों में एक डबल मांग टिक्का और डिजाइनर का स्टेटमेंट नथ इस काफी हद तक राजस्थानी लुक बना रहा था।मौनी रॉय ने अपनी वेडिंग डे के दो लुक्स को शेयर किया था। पहले लुक में एक्ट्रेस ने सफेद रेशम की साड़ी में एक शानदार दक्षिण भारतीय दुल्हन का लुक क्रिएट किया था। इसमें एक पारंपरिक लाल और सुनहरे रंग का बॉर्डर था, जो एक शाही लुक जोड़ रहा था। मौनी ने अपने इस वेडिंग लुक को हैवी टेंपल ज्वैलरी के साथ पूरा किया। एक्ट्रेस की इस जूलरी को लोगों ने खूब पसंद किया था। दूसरे लुक में एक्ट्रेस ने पारंपरिक बंगाली ब्राइडल लुक को लाल लहंगे में क्रिएट किया था। लहंगे पर भारी सोने की कढ़ाई थी।

उन्होंने डबल दुपट्टा कैरी किया था। इस लुक को एक्ट्रेस ने पोल्की और पन्ने के गहनों के साथ पूरा किया था। पत्रलेखा पॉल ने अपनी वेडिंग के लिए एक पारंपरिक लुक चुना था। उनके आउटफिट को डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस ने एक सुंदर लाल सब्यसाची साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने घूंघट के रूप में लाल दुपट्टे के साथ पेयर किया था। दुपट्टे के बॉर्डर पर कढ़ाई की गई थी और उसपर बंगाली में एक सुंदर मेसेज  लिखा था। उन्होंने अपने लुक को स्टोन जड़ित माथा मैटी और हैवी चोकर और ईयररिंग सेट से एक्सेसराइज किया। इसके साथ उन्होंने सोने के कड़े और कुंदन की चूड़ियां भी पहनी थीं।

अगर आपको इन एक्ट्रेसेस में से किसी का भी लुक पसंद आया हो तो आप भी अपनी वेडिंग के लिए इनसे इंस्पिरेशन ले सकते हैं। जरूरी नहीं अदाकाराओं की तरह महंगी जूलरी और मेकअप में इंवेस्ट करें, आप लुक को पसंद करने के बाद सिमिलर दिखने वाले मेकअप और जूलरी कैरी कर सकते हैं।