अंतागढ़ स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस

अंतागढ़ स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस

November 15, 2022 Off By NN Express

अंतागढ़ ,15 नवंबर  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अंतागढ़ में चाचा नेहरू के जन्मदिवस को पूर्ण उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर प्राचार्य गौतम सिन्हा, समस्त विद्यालयीन स्टाफ एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने मां सरस्वती व चाचा नेहरू के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों के लिए अनेक मनोरंजक कार्यक्रम तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, एकल गीत, सामूहिक गीत, फैंसी परिधान प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कक्षा-कक्ष सज्जा प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता, फुगड़ी प्रतियोगिता, खो-खो प्रतियोगिता, पासिंग द पार्सल, व्हीलऑफ द जॉय आदि शामिल थे।

विजेता को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य ने कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बच्चे किसी देश के भावी पीढ़ी के निर्माता होते हैं। पीढ़ी के निर्माण के लिए जरूरी है कि हम बच्चों किस शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ नैतिक विकास भी आवश्यक है और हमें इसके साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिए। अंत में सभी बच्चों को भोजन करवाया गया।