जशपुर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

जशपुर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

November 14, 2022 Off By NN Express

जशपुर ,14 नवंबर  दो दिवसीय जशपुर जिला प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जनजातीय गौरव दिवसीय के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुवे। यहाँ उन्होंने बिरसामुंडा की प्रतिमा की आरती उतार कर माल्यार्पण किया। इसके बाद भारी संख्या में उमड़ी भीड़ शोभायात्रा में तब्दील हुई। ज्ञात हो की जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जशपुर के बिरसामुंडा चौक में स्थापित प्रतिमा पर पहुँच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विधि विधान से पूजा अर्चना की, जिसके बाद उन्होंने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाये।

इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में एकत्रित हुए और परंपरा के अनुरूप ढोल मांदर की थाप पर पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य किया। कार्यक्रम पश्चात नृतक दल भी शोभायात्रा में शामिल हुए। यह शोभायात्रा बिरसामुंडा चौक, बस स्टैंड, महाराजा चौक होते हुवे रणजीता स्टेडियम में आयोजित सभा में तब्दील हुई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,धर्मलाल कौशिक,भूपेंद्र सवन्नी,पवन साय, प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, राजा रणविजय सिंह जुदेव, सांसद श्रीमती गोमती साय,कृष्ण कुमार राय,नंद कुमार साय, श्रीमती रायमुनि भगत, राजेश गुप्ता, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व संघ के लोग मौजूद रहे।