13 को शहर में निकलेगी “भारत जोड़ो यात्रा”

13 को शहर में निकलेगी “भारत जोड़ो यात्रा”

November 12, 2022 Off By NN Express

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारा को बनाए रखने निकलेगी यात्रा: राशि*

महासमुंद। जिला मुख्यालय के सभी बूथों तक पहुंचते हुए आगामी 13 नवंबर को शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए उज्जैन पहुंचेगी जिसमें अधिकतम संख्या में कांग्रेसियों के शामिल होने की तैयारी है। नगर में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। 
महिलांग ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारा बनाए रखना है। यात्रा के संबंध में श्रीमती महिलांग ने पत्रकारों को बताया कि यात्रा 13 नवंबर को 10 बजे हाईस्कूल मैदान से निकलेगी। जो शास्त्री चौक पहुंचेगी जहां शहीद परिवार के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। बाद गांधी चौक, श्री राम मंदिर, मजार, जैन मंदिर, महामाया मंदिर, अंबेडकर चौक पहुंचेगी। जहां चारों धर्मों के धर्मगुरुओं का सम्मान किया जाएगा। फिर नयापारा, शिव चौक, गुरुद्वारा होते हुए यात्रा नेहरू चौक पहुंचेगी और कांग्रेस भवन में सभा का समापन होगा। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, पालिका सभापति बबलू हरपाल और युकां प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू भी पत्रकारवार्ता के दौरान मौजूद रहे।