बिग बॉस’ ने पलट दिया गेम, अर्चना गौतम वापस लौटीं, प्रियंका चौधरी नहीं ये कंटेस्टेंट हुईं बाहर!

बिग बॉस’ ने पलट दिया गेम, अर्चना गौतम वापस लौटीं, प्रियंका चौधरी नहीं ये कंटेस्टेंट हुईं बाहर!

November 12, 2022 Off By NN Express

बिग बॉस 16 का ये हफ्ता ड्रामा से भरा रहा। शो से अर्चना गौतम को निष्कासित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने शिव ठाकरे का गला पकड़ लिया था। सोशल मीडिया पर अर्चना के सपोर्ट में फैन्स ने ट्रेंड चलाया और शिव ठाकरे पर उकसाने का आरोप लगाया। वह लगातार अर्चना पर उनकी पार्टी को लेकर कमेंट कर रहे थे। बिग बॉस शिव से पूछते हैं कि वो क्या चाहते हैं कि अर्चना को निष्कासित करना चाहिए कि नहीं इसके बाद वह कहते हैं कि हिंसा के आरोप में उन्हें बाहर कर दिया जाना चाहिए। अब बिग बॉस अपने एक फैसले से सभी को चौंकाने वाले हैं।

अर्चना की हुई वापसी

बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम वापस आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर अर्चना के वापस लौटने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वह प्रियंका चौधरी के साथ लौटती हैं। दोनों ठहाका लगाती दिखती हैं। उनके सामने शिव ठाकरे खड़े होते हैं और उन्हें देखते हैं। निश्चित रूप से यह देखकर शिव हैरान होते हैं। 

अनुमान है कि अर्चना शनिवार के एपिसोड में ही वापस लौटेंगी। उनकी एक तस्वीर सलमान के साथ भी वायरल हो रही है। सलमान खड़े हैं और स्क्रीन पर अर्चना से कुछ पूछ रहे हैं।

ये कंटेस्टेंट हुईं बाहर

बिग बॉस के शुक्रवार प्रसारित एपिसोड के प्रोमो दिखाया गया कि प्रियंका चौधरी एविक्ट हो गई हैं लेकिन वह अर्चना गौतम के साथ खड़ी होती हैं। वह शो से बाहर नहीं होतीं हैं। इस हफ्ते बिग बॉस में 3 कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी, गोरी नागोरी और सुंबुल तौकीर खान नॉमिनेटेड हैं। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, गोरी नागोरी एलिमिनेट हो जाएंगी।