JKSSB JE Recruitment : जूनियर इंजीनियर के 1045 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

JKSSB JE Recruitment : जूनियर इंजीनियर के 1045 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

November 12, 2022 Off By NN Express

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) 21 नवंबर 2022 से जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) सहित यूटी कैडर पदों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित कर रहा है। आवेदन लिंक www.jkssb.nic.in पर 20 दिसंबर 2022 तक एक्टिव रहेगा। जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वह भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें और उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले और जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं है, वे JKSSB भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। JKSSB 1045 रिक्तियों को भर रहा है, जिनमें से 855 सिविल इंजीनियरों के लिए और शेष 190 मैकेनिकल इंजीनियरों के लिए हैं।

जानें- पदों के बारे में

सिविल इंजीनियर (डिपार्टमेंट-PWD)- 855 पद
 मैकेनिकल इंजीनियर (डिपार्टमेंट-PWD)- 190 पद

शैक्षणिक योग्यता

सिविल इंजीनियर- सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा / सिविल इंजीनियरिंग में भारतीय विश्वविद्यालय की डिग्री ली हो।

मैकेनिकल इंजीनियर-सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भारतीय विश्वविद्यालय की डिग्री ली हो।

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

– चयन केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

–  शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए उपस्थित होना आवश्यक होगा।

आवेदन फीस

सामान्य कैटेगरी –  550 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी –  450 रुपये

JKSSB JE Recruitment 2022: ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbjk.org.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- फिर होम पेज पर “Candidate Registration”  लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अब “Latest Openings”  लिंक पर क्लिक कर,   “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- मांगी गई जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें।

स्टेप 5- अब  “SAVE & CONTINUE” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6- अब हाल ही की फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।

स्टेप 7- अब आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 8- फॉर्म को सबमिट कर लीजिए।

स्टेप 9- आप चाहें तो फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।