मध्य प्रदेश: दरगाह में मिली नाबालिग लड़की की नाक कटी लाश, शाम से थी लापता

November 12, 2022 Off By NN Express

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में दरगाह परिसर में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। लड़की का शव एक पेड़ के पास पड़ा हुआ था। क्षेत्रवासियों के अनुसार मृतक लड़की आजाद वार्ड की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि लड़की शाम से ही लापता थी। मृतक की नाक कटी हुई मिली है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बुरहानपुर जिले के आजाद वार्ड क्षेत्र के जलालुद्दीन शाह दरगाह परिसर में एक लड़की का शव मिला है। शव की पहचान  मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग लड़की शाहीन के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना क्षेत्र के पार्षद आसिफ खान ने  गणपति थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी टीकमचंद शिंदे मौके पर पहुंचे। युवती का शव एक पेड़ के नीचे पड़ा दिखाई दिया। 

नाबालिग लड़की का शव मिलने की सूचना क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर जवान तैनात किए गए एवं हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को काबू किया गया। क्षेत्र के पार्षद आसिफ खान ने बताया की शाहीन पिता हमीद देर शाम से लापता थी। परिजनों ने उसे सभी जगह खोजा और फिर पुलिस में लापता होने की सूचना दी। अगली सुबह युवती का शव मोहल्ले के दरगाह परिसर में मिला।