विवाह करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी शेख आमीन गिरफ्तार

विवाह करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी शेख आमीन गिरफ्तार

November 11, 2022 Off By NN Express

RAIPUR ,11 NOVEMBER I प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि भाठागांव पुरानी बस्ती स्थित बी.एस.यू.पी. कॉलोनी निवासी शेख आमीन ने प्रार्थिया को विवाह करने का प्रलोभन देकर अपने घर में बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा विवाह करने से इंकार कर दिया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 523/22 धारा 376, 376(2)एन भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी शेख आमीन को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी - शेख आमीन पिता शेख लतीफ उम्र 26 वर्ष निवासी बीएसयुपी कॉलोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।