नोडल अधिकारियों उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर रहे

नोडल अधिकारियों उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर रहे

November 10, 2022 Off By NN Express

अम्बिकापुर ,10 नवंबर । धान उपार्जन केन्द्रों में जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के लिए चेक लिस्ट तैयार किया गया है जिसके अनुसार उपलब्ध व्यवस्थाओं का मिलान कर रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर  कुन्दन कुमार द्वारा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए विगत दिनों समितिवार एवं अनुभागवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

प्रथम चरण में सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारी व व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निरीक्षण कर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पश्चात लगातार मॉनिटरिंग  करने के निर्देश दिए गए है ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 नवम्बर से जिले के 46 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ किया गया है।