कलेक्टर ने मेढुका-धनौली धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने मेढुका-धनौली धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

November 9, 2022 Off By NN Express

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ,09 नवंबर  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बुधवार को धान खरीदी केंद्र मेढुका एवं धनौली का निरीक्षण किया। उन्होने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या के बारे में समिति प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होने लघु एवं सीमांत किसानों का टोकन प्राथमिकता से काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में नमी मापन यंत्र से धान की नमी का जांच कराई और किसानो द्वारा विक्रय हेतु लाए गए धान को समक्ष में तौला कर मानक की जांच की। कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र में संधारित रजिस्टर की जांच की और बारदाने की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

उन्होने धान विक्रय करने आए किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। किसानों ने बताया उन्हे किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है तथा टोकन तुहर हांथ एप्प के माध्यम से उन्हे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। कलेक्टर ने मुख्यमार्ग से धान खरीदी केंद्र मेढुका तक पहुच मार्ग को ठीक कराने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेेंड्रारोड को दिए।