Chandra Grahan 2022 Live Updates : भारत में चंद्र ग्रहण शुरू, जानें इस अशुभ समय के खत्म होने के बाद क्या करें

Chandra Grahan 2022 Live Updates : भारत में चंद्र ग्रहण शुरू, जानें इस अशुभ समय के खत्म होने के बाद क्या करें

November 8, 2022 Off By NN Express

Chandra Grahan 2022 Live Updates : यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखना शुरू हो गया है। सबसे पहले यह अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखा। भारत से पहले यह नजारा चीन, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में दिखा। भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 5.30 बजे से 6.20 बजे तक रहेगा। सूतक काल सुबह 8.29 बजे से शुरू हो गया था। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ हो जाता है। सूतक काल में पूजा निषेध होती है। ऐसे में सुबह सूतक लगते ही मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे। चंद्र ग्रहण के कारण ही देव दीपावली सहित सभी उपक्रम पहले हो गए। चंद्र-ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना माना जाता है वहां चंद्रमा को मन का कारक मानते हुए इसके व्यापक प्रभाव की बात ज्योतिषविद कहते हैं। 

Chandra Grahan 2022 Live Updates : चंद्र ग्रहण लाइव अपडेट

05:35 – भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, भूलकर भी न करें ये काम
– ॐ सोम सोमाय नम का जाप करें।
– – महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित है। 
– चंद्र ग्रहण के दौरान जितना हो सके सोने से बचें। भगवान के नाम का जाप करें। 
– गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 
– गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें। 
– ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए। 
– दूध, चावल, बूरा और अन्य स़फेद खाद्य पदार्थों का दान करें।

05:00 PM – ग्रहण के बाद अपने और घर के शुद्धिकरण के लिए करें ये कार्य
– धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण को अशुभ माना गया है। इससे नकारात्मकता फैलती है। इससे दूर करने के लिए ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें और धूप जलाकर पूरे घर में धुआं करें। ऐसा करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।
– चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद व्यक्ति स्नान जरूर करना चाहिए। नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें।
– नहाना संभव न हो तो खुद पर गंगा जल छिड़क लें। 
– ग्रहण के बाद व्यक्ति को जल में तुलसी के पत्ते को डालकर ग्रहण करना चाहिए। हिन्दू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र माना जाता है और औषधीय गुणों के कारण इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है।

– शास्त्रों में ग्रहण के बाद दान का बहुत महत्व है।  दूध, चावल, बूरा और अन्य स़फेद खाद्य पदार्थों का दान करें।
– स्नान-ध्यान करने के बाद व्यक्ति को भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है इससे चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव दूर हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। 

4:46 PM: शाम 6.20 पर चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने पर सूतक काल भी समाप्त हो जाएगा। मंदिरों में साफ सफाई होगी और उसके कपाट दर्शन व पूजा पाठ के लिए खोल दिए जाएंगे। घर में भी साढ़े छह बजे से पूजा पाठ की जा सकती है। 

4:25  PM: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखा पूर्ण चंद्र ग्रहण।

04:25 PM – ग्रहण के पहले नदी तट स्थित घाटों पर लोगों ने डुबकी लगाकर सूर्यदेव को नमन भी किया। 

03:58 PM- कुछ देर में भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी चंद्र ग्रहण का नजारा दिखने लगेगा।

03:40 PM- ग्रहण के दौरान करें ये उपाय- 

● ॐ सोम सोमाय नम का जाप।

● दूध, चावल, बूरा और अन्य सफेद चीजों का दान करें।

● महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

03:20  PM : चीन में दिखा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब दिखेगा नजारा
पेसिफिक क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 2. 38 बजे से दिखाई देने लगा। करीब पौने चार बजे यहां पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा होगा। भारत में ग्रहण करीब 4 बजकर 23 मिनट के शुरू होगा जो अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले दिखाई देगा।

03:16  PM : भारत में कहां आंशिक और कहां पूर्ण चंद्र ग्रहण
पूर्ण चंद्र ग्रहण : कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर 
आंशिक ग्रहण : शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण

02:55  PM : चीन समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखना शुरू हो गया है। भारत में चंद्र ग्रहण चार बजे के बाद ही दिखाई देगा।

02 :35 PM दुनिया के कुछ हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई देने लगा है। सबसे पहले पूरे उत्तरी अमेरिका में दिखाई दे रहा है, इसके बाद पश्चिम और सूर्यास्त के बाद संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और शेष प्रशांत में दिखाई देगा।

02:23  PM : 2022 के अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह लाल नजर आने लगेगा, यह नजारा लगभग 85 मिनट तक दिखाई देगा। यह ब्लड मून ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों और अधिकांश दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

01:30  PM : खुली आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण
सूर्य ग्रहण होने पर आप इसे खुली आंखों से नहीं देख सकते है लेकिन चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। 

1.18 PM : Chandra Grahan 2022 kab lagega : चंद्र ग्रहण कैसे लगता है
सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इस प्रक्रिया में एक ऐसा समय आता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य एक ही सीध में आ जाते हैं और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है लेकिन चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

1.13 PM : धर्म और साइंस के मुताबिक ग्रहण –  हिंदू मान्यताओं में ग्रहण का विशेष स्थान होता है। ग्रहण को शुभ घटना नहीं मानी जाता है, जबकि विज्ञान के नजरिए से ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना होती है। 

12:55 PM:  चंद्र ग्रहण के सूतक काल में बंद हो गया मंदिरों के कपाट 
तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंगलवार सुबह 8:15 चंद्र ग्रहण का सूतक लगने के बाद सभी मठ मंदिरों के कपाट बंद हो गए। अब कपाट शाम 6:25 पर खुलेंगे। वहीं, गंगा में डुबकी लगाने वाले लोगों के भी भीड़ रही। इस दौरान लोग चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए भजन कीर्तन में लीन रहे।

12:15 PM: जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण

कोलकाता- 04:52 बजे शुरू होगा और 07:26 बजे समाप्त होगा।
दिल्ली- शाम 05:28 बजे शुरू होगी और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
मुंबई – शाम 06:01 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
बेंगलुरु- शाम 05:49 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
नागपुर: शाम 05:32 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा।
कोहिमा- शाम 04:23 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
अगरतला- शाम 04:38 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा।
गुवाहाटी: शाम 4:32 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे खत्म होगा।
भुवनेश्वर: शाम 05:09 बजे होगा और 2 घंटे 20 मिनट तक रहेगा।
पटना: शाम 05:06 बजे दिखाई देगा।
नोएडा: शाम 05:30 बजे दिखाई देगा। यह शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
गुरुग्राम: गुरुग्राम में चंद्र ग्रहण शाम करीब 05:33 बजे दिखाई देगा।
चंडीगढ़: यह शाम 05:30 बजे से शुरू होगा। चंडीगढ़ में 1 घंटे 59 मिनट तक ग्रहण रहेगा।
हैदराबाद: चंद्र ग्रहण को शाम 05:43 बजे देख सकते हैं।
चेन्नई: यह शाम 05:42 बजे से शुरू होगा।
श्रीनगर: शाम 05:31 बजे से ग्रहण दिखेगा।
देहरादून- शाम पांच बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण, पूढ़ें पूरा खबर, क्लिक करें

12:15 PM: चंद्र ग्रहण का असर किस राशि पर कैसा होगा
चंद्र ग्रहण आज मेष राशि, भरणी नक्षत्र, कार्तिक मास, व्यतिपात योग में सायं 5.30 से 6.20 पर घटित हो रहा है। बारह राशियों पर इस ग्रहण के प्रभाव कुछ इस प्रकार होंगे—

11:49 AM: मेष, वृष, मिथुन पर असर
मेष- निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। व्यवसाय या नौकरी में बदलाव के लिए अनुकूल समय।
वृष – व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। आत्मविश्वास में कमी होगी। वाद-विवाद में पड़ना मानहानि का कारण बन सकता है।
मिथुन- समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में कुछ बदलाव करना आपके लिए लाभदायक होगा।

10:41 AM:  कर्क, सिंह, कन्या पर असर
कर्क – सावधान रहें। प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित कोई भी कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक मामलों में महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
सिंह-  मेहनत अधिक और परिणाम कम मिलेंगे। जोखिम लेने में सक्षम रहेंगे। धार्मिक मामलों में किसी विवादित स्थिति में फंस सकते हैं।
कन्या- आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। परिवार में रिश्तों का ख्याल रखें। मनमुटाव जैसी स्थितियां बन सकती हैं।
तुला – विपरीत स्थितियां बनेंगी, परंतु अपने आत्मविश्वास से समाधान भी निकाल लेंगे।

10:38 AM:  तुला, वृश्चिक, धनु पर असर
वृश्चिक -आर्थिक समस्या से कुछ जूझना पड़ सकता है। घर या व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी स्थितियां बनेंगी।
धनु-  विचारों में कुछ अस्थिरता जैसी स्थिति रह सकती है। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधियां होगी।

10:45 AM:  मकर, कुंभ और मीन राशियों पर असर
मकर – व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। सोच-समझकर महत्त्वपूर्ण निर्णय लें।
कुंभ –  कुंभ राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अनुकूल है। तरक्की और पदोन्नति के अवसर बनेंगे। कोई विशेष अधिकार भी मिलने वाला है।
मीन घर-परिवार में कलह का माहौल बन सकता है। कुछ पुराने विवादित मामले दोबारा उठ सकते हैं। यह समय धैर्य और संयम से निकालें।

10:37 AM – चंद्र ग्रहण काल में न करें ये काम-

1. इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को नहीं करना चाहिए और न ही भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना चाहिए।
2. ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए और सूतक काल में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
3. ग्रहण समाप्त होने के बाद ही भोजन करना चाहिए।
4.गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान काटने, छीलने या सिलने की मनाही होती है।
5. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही सोना चाहिए।
6. ग्रहण के दौरान तेल लगाना, कपड़े धोना और ताला खोलना आदि काम नहीं करने चाहिए।
7. ग्रहण के दिन जरूरतमंदों व गरीबों को दान देना चाहिए।
8. शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए और शिवमंत्रों का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहण का कुप्रभाव नहीं पड़ता है।
9. ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर से लेकर अपने पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए।
10. ग्रहण के दिन पितरों के नाम से भी दान करना चाहिए।

10:25 AM –  चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें
– ॐ सोम सोमाय नम का जाप करें।
– दूध, चावल, बूरा और अन्य स़फेद खाद्य पदार्थों का दान करें।
– महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
– ग्रहण का सूतक लग जाने के बाद पूजा न करें

10:20 AM – दुनिया में चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा
आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण  मंगलवार को सबसे पहले पूरे उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा, इसके बाद पश्चिम और सूर्यास्त के बाद संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और शेष प्रशांत में दिखाई देगा। यह ग्रहण खास इसलिए है क्योंकि इसके बाद अगले तीन साल तक ऐसी कोई खगोलीय घटना नज़र नहीं आयेगी। इसके अलावा, यूरेनस एक चमकीले तारे के समान, चंद्रमा के ऊपर केवल एक उंगली की चौड़ाई जितना दिखाई देगा। पूर्ण चंद्रग्रहण  लगभग एक से डेढ़ घंटे तक नज़र आयेगा। यह सुबह ईस्टर्न टाइम ज़ोन; के अनुसार, पांच बजकर 16 मिनट से लेकर छह बज कर 41 मिनट तक दिखाई देगा। इस बीच, पृथ्वी सीधे चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है।

09:35 AM –  मेष पर भारी, मिथुन के लिए लाभकारी
इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात यह है कि यह भरणी नक्षत्र तथा मेष राशि पर लग रहा है । ऐसे में जिनका जन्म भरणी नक्षत्र और मेष राशि में हो वे लोग अति आवश्यक रूप में इस ग्रहण को ना देखें। ग्रहों के अजब संयोग के चलते यह एक महत्वपूर्ण ग्रहण होगा। यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा, जबकि अन्य को सतर्क रहना होगा और पर्याप्त सावधानी बरतनी होगी। यहां देखें इस ग्रहण का किस राशि पर क्या असर पड़ेगा।