मध्यप्रदेश में धर्मांतरण का प्रलोभन देकर लोगों में बनाया दबाव, 8 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में धर्मांतरण का प्रलोभन देकर लोगों में बनाया दबाव, 8 गिरफ्तार

November 7, 2022 Off By NN Express

सिवनी ,07 नवंबर  लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र के डाला गांव में सामने आया है। पुलिस  को जानकारी मिलते ही  गांव पहुंचकर 8 लोगों को धर दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुछ धार्मिक किताबें भी जब्त की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि डाला गांव में सोहनलाल नागेश के घर पर कुछ लोग धर्मांतरण कराने के लिए आए हैं। गांव के लोग जब वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। इसके साथ ही आर्थिक मदद का प्रलोभन भी दिया।

इस मामले की शिकायत लोगों ने आदेगांव थाने में की थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और कार्यवाही की गयी। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार धर्मान्तरण को लेकर कुछ समूहों द्वारा कार्य किया जा रहा है।  प्रशासन के अनुसार जानकारी मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।