Alia Bhatt & Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के साथ अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, जल्द मिलेगी फैन्स को गुड न्यूज!

Alia Bhatt & Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के साथ अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, जल्द मिलेगी फैन्स को गुड न्यूज!

November 6, 2022 Off By NN Express

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर जल्दी ही किलकारी गूंजने वाली है। एक ओर जहां हाल ही में पहली बार रणबीर- आलिया, फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे तो वहीं अब फैन्स उनके बेबी के लिए काफी उत्साहित हैं। आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में ही वो बेबी को जन्म दे सकती हैं। इस बीच आलिया, पति रणबीर के साथ अस्पताल पहुंची हैं और कहा जा रहा है कि उन्हें एडमिट कर लिया गया है।

चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया
बता दें कि हाल ही में रणबीर के साथ आलिया, मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में पहुंचीं, इसके बाद खबर सामने आई कि उन्हें एडमिट कर लिया गया है। इसके बाद फैन्स एक्साइटिड हो गए हैं, हालांकि अब इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एडमिट नहीं किया गया है, जबकि वो सिर्फ रेग्यूलर चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक आलिया, नवंबर के आखिर में बेबी को जन्म दे सकती हैं।

आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। वहीं ‘जी ले जरा’ में आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इन सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट, हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 भी लिस्ट में शामिल है।

रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात रणबीर के प्रोजेक्ट्स की करें तो वो ब्रह्मास्त्र से पहले शमशेरा में नजर आए थे। रणबीर के खाते में श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म शामिल है, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। वहीं फिल्म एनिमल में भी रणबीर कपूर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। रणबीर कपूर के साथ एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले रणबीर के रश्मिका संग कुछ फोटोज भी वायरल हुए थे।