जंगली सुअर का शिकार करने बिछाये जाल से करंट लगने से शिकारी की ही हुई मृत्यु

जंगली सुअर का शिकार करने बिछाये जाल से करंट लगने से शिकारी की ही हुई मृत्यु

September 28, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) जंगली सुअर का शिकार करने बिछाये जाल से करंट लगने से शिकारी की ही हुई मृत्यु

  • साथी छोड़कर हुए फरार
    कोरबा : कोरबा जिला वन विभाग से महज 20 किलोमीटर दूर गोढ़ी जंगल मे जंगली जानवरों का शिकार करने के करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था। इसकी चपेट में आने से एक शिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी अन्य मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    जानकारी के अनुसार अलसुबह लगभग 9:00 बजे कुछ ग्रामीण जंगल में पुटु निकालने गए थे। इस दौरान उनकी नजर बिजली के तार पर पड़ी। पास में जाकर देखा तो नीचे एक लाश पड़ी थी, जिसे देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। वहीं, इसकी सूचना ग्राम सरपंच को दी गई। सरपंच ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।
    बताया जा रहा है कि गोढ़ी निवासी ग्राम में ही रहने वाले अन्य लोगों के साथ जंगली सुअर का शिकार करने गया हुआ था। शिकार करने के लिए जंगल से गुजरे 11केवी प्रवाहित तार से जंगल मे जाल बिछाया गया था। इसकी चपेट में आने से ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई और बाकी उसके साथी भाग गए।
    सिविल लाइन थाना में पदस्थ अश्वनी निरंकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीण की लाश पाई गई। घटनास्थल के पास से करंट प्रवाहित तार, मोबाइल और डंडे बरामद किए गया है। वह शादीशुदा था और उसकी उसकी पत्नी और तीन बेटियां भी हैं। वह इंडस्ट्रियल एरिया के दाना फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।