कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश में बना दलदल, ट्रेलर का पहिया फंसने के बाद लगा जाम

कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश में बना दलदल, ट्रेलर का पहिया फंसने के बाद लगा जाम

September 27, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश में बना दलदल, ट्रेलर का पहिया फंसने के बाद लगा जाम
कोरबा : कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश की वजह से दलदल में तब्दील हो गया हैं। बताया जा रहा हैं की अदानी प्लांट के सामने ट्रेलर के पीछे का पहिया दलदल में घुस गया। इसकी वजह से मार्ग पर जाम लग गया। लोग परेशान रहे।ग्राम बरपाली, पताढ़ी के पास सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग की फोरलेन सड़क आधी अधूरी है। 3 किलोमीटर की सड़क नहीं बन पाई है। पताढ़ी के पास प्लांट के सामने पानी निकासी नहीं होती। इस वजह से सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गई है। भारी वाहन रोज फंस रहे हैं। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण मरम्मत भी पानी में धुल गई है। ग्राम बरपाली में कीचड़ की वजह से बाइक सवार रोज गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां रोज जाम लग रहा है। सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की ही है। पानी भरने से भारी वाहनों के चलने के बाद मिट्टी दब जाती है।
इससे छोटे वाहन चलने लायक नहीं हैं। बड़े वाहन चालक भी परेशान है। कई बार यहां दुर्घटना भी हो चुकी है। प्लांट के सामने ओवरब्रिज का निर्माण भी अधूरा है।