रणवीर सिंह का बदला हुलिया

रणवीर सिंह का बदला हुलिया

September 27, 2024 Off By NN Express

रणवीर सिंह जो इस महीने की शुरुआत में पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये खुशखबरी फैंस को दी थी। रणवीर ने अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली तस्वीर शेयर की है जो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। बॉलीवुड के नए डॉन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें शेयर करके अपने प्रशंसकों को अपने वर्कआउट सेशन के बाद की झलक दिखाई। इसके पहले दीपिका ने नई मम्मियों के स्ट्रगल पर एक वीडियो शेयर किया था जो खूब चर्चा में रहा है।

अभिनेता रणवीर सिंह की ये नई तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी खींच रही है। दरअसल, इसमें रणवीर अपनी सॉलिड बॉडी और लंबे बालों को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में रणवीर अपनी मसल्स को फ्लेक्स करते हुए पोज देते दिख रहे हैं और उन्होंने ब्लू शॉर्ट्स और जिम ग्लव्स के साथ व्हाइट वेस्ट पहन रखी है। उन्होंने लंबी दाढ़ी रखी हुई है। रणवीर बीस्ट मोड में दिख रहे हैं। अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी देने के बाद, दीपिका ने भी हाल ही में सोशल मीडिया मदरहुड स्ट्रांग की झलक दिखाई थी।