Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : अभिमन्यु के सामने दुल्हन बनकर आईं अक्षरा, शुरु हुई नई लाइफ की शुरुआत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : अभिमन्यु के सामने दुल्हन बनकर आईं अक्षरा, शुरु हुई नई लाइफ की शुरुआत

November 5, 2022 Off By NN Express

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आपने अब तक देखा कि अभिमनयु पूरी कोशिश कर रहा है कि अक्षरा वापस उसकी जिंदगी में आए। वह फेक एक्सीडेंट भी प्लान करता है कि इसी वजह से अक्षरा उसके पास वापस चली जाएगी और ऐसा होता भी है। अक्षरा, अभिमन्यु के पास चली जाती है और अपने लिए अक्षरा को परेशान देखकर अभिमन्यु को खुशी होती है। हालांकि कहीं न कहीं अक्षरा थोड़ी शंका है क्योंकि उसके मन में बात बैठी हुई है कि अभिमन्यु ने उसका विश्वास तोड़ा है।

लेकिन वह जानती है कि अभिमनयु उससे बहुत प्यार करता है। वह अब वापस अभिमन्यु के पास जाना चाहती है। अब अक्षरा वापस बिरला हाउस जाना चाहती है और इसके लिए वह दुल्हन बनकर आती है। अक्षरा को दुल्हन के रूप में देखकर अभिमन्यु एक बार फिर उसका दीवाना हो गया।

आरोही को पड़ा थप्पड़

आरोही को मनीष धमकी देता है कि वह अपनी गलत हरकतों को बंद कर दे क्योंकि सभी को पता चल गया है कि वह अक्षरा को गोएंका और बिरला परिवार से हमेशा के लिए दूर करना चाहती है। मनीष उसे धमकी देगा कि वह  अक्षरा-अभिमन्यु से दूर रहे। वहीं अब जैसे ही आरोही को पता चला कि दोनों परिवार अब अक्षरा और अभिमन्यु को साथ करवाना चााहता है तो आरोही एक बार फिर अपना प्लान बनाती है।

हालांकि आरोही के प्लान के बारे में जैसे ही स्वर्णा को पता चलता है तो वो आरोही को जोरदार थप्पड़ मारती है। आरोही को हालांकि इससे फर्क नहीं पड़ता और वह अब दोनों के पीछे और हाथ धोकर पड़ जाएगी। वह पूरी कोशिश करेगी कि अक्षरा और अभिमम्यु अगर साथ हो गए तो वह फिर दोनों के रिश्ते में मुश्किलें लाएगी। लेकिन क्या उसकी कोशिशें पूरी होगी या इस बार अभिमन्यु और अक्षरा का प्यार जीत जाएगा।

महिमा भी चलेगी नई चाल

महिमा को भी जैसे ही पता चलता है कि एक बार अभिमन्यु और अक्षरा वापस साथ आने वाले हैं तो वह भी परेशान हो जाती है। वह दोनों को तो अलग नहीं कर पाई, लेकिन अब वह एक नई चाल चलेगी। वह अब अभिमन्यु और नील के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करेगा।

ये तो जाहिर सी बात है कि अभिमन्यु तो कभी नील को लेकर नहीं भड़केगा। लेकिन नील कहीं आरोही से अलग होने के बाद कहीं अभिमन्यु से भी अपना रिश्ता ना तोड़ दे। अब आगे शो में क्या हंगामा होता है ये हमें अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा। इसके साथ ही हमें आने वाले एपिसोड्स में अक्षरा और अभिमन्यु के बीच रोमांस देखने को मिलेगा।