कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने समूह की महिलाओं को बांटे बर्तन

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने समूह की महिलाओं को बांटे बर्तन

September 26, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने समूह की महिलाओं को बांटे बर्तन
कोरबा : कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने नगर पालिका दीपका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बर्तन का वितरण किया। वे इसका उपयोग विभिन्न कार्यक्रमों में कर सकेंगी।
विधायक श्री पटेल ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के दौरान जीरो वेस्ट इवेंट के तहत समूह की महिलाओं को बर्तन बैंक योजना से लाभांवित किया। शहर में स्वच्छता व कचरा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। भूमिपूजन से विभिन्न विकास कार्य वार्डों में हो पाएंगे।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, तहसीलदार अमित केरकेट्‌टा, नगर पालिका दीपका के सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता आदि के साथ अन्य उपस्थित थे।