250 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

250 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

November 5, 2022 Off By NN Express

जलपाईगुड़ी, 05 नवंबर । जलपाईगुड़ी के राजगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर शुक्रवार रात अभियान चलाकर जलपाईगुड़ी पुलिस ने 250 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पंजाब नंबर वाला एक बड़े कंटेनर से पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत बाजार में करीब 25 लाख रुपये है। पुलिस ने कंटेनर में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपितों के नाम जसविंदर सिंह (35), बाबू सिंह (25) और जिंदर सिंह (54) हैं। तीनों आरोपित पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि गांजा गुवाहाटी से कोलकाता ले जाया जा रहा था।जिला पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्ता ने लिखित संदेश में बताया कि आरोपितों के खिलाफ राजगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।