स्टार्टअप और युवा वैज्ञानिकों को तकनीकी वस्त्र जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में प्रोत्साहित करें: पीयूष गोयल

स्टार्टअप और युवा वैज्ञानिकों को तकनीकी वस्त्र जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में प्रोत्साहित करें: पीयूष गोयल

November 5, 2022 Off By NN Express

नई दिल्ली ,5 नवंबर  केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि हमें तकनीकी वस्त्र जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में स्टार्टअप और युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने नई दिल्ली में वस्त्र अनुसंधान संघों (टीआरए) की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। पीयूष गोयल ने वस्त्र अनुसंधान संघों (टीआरए) को किसी भी सहायता के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा, ताकि उन्हें विश्व स्तर की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, आधुनिक मशीनरी आदि उपलब्ध हो सकें।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो टीआरए की प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण में आवश्यक सहायता प्रदान कर सकता है। श्री गोयल ने नवाचार को बढ़ावा देने और विज्ञान केंद्रित सतत विकास को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप, वस्त्र अनुसंधान संघों में वैज्ञानिकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक विशेष कोष बनाने का सुझाव दिया। केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं को उनकी हर स्तर तक प्राप्त सफलता का मूल्यांकन करने की आवश्यकता की ओर ध्यान आकृष्ट किया।

श्री गोयल ने कहा कि परियोजनाओं को व्यावसायिक रूप से व्यवहारिक बनाने के लिए उसी के अनुसार स्वीकृत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा वस्त्रों के लिए अनुसंधान नैदानिक परीक्षणों के बिना अधूरा है। इसलिए, तकनीकी वस्त्रों में भविष्य की परियोजनाओं की सिफारिश करते समय नैदानिक परीक्षणों से जुड़ी लागतों को भी ध्यान में रखा जा सकता है।