इस रेसिपी से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पेपर डोसा

इस रेसिपी से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पेपर डोसा

November 5, 2022 Off By NN Express

आपने डोसा तो कई बार खाया होगा। ज्यादातर लोग मसाला डोसा तो बना लेते हैं लेकिन पेपर डोसा बनाने में उन्हें बहुत ही दिक्कतें होती हैं। पेपर डोसा आमतौर पर क्रिस्पी नहीं बन पाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप पेपर डोसा बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें। पेपर डोसा बनाने की सबसे अच्छी ट्रिक आपको सभी चीजों को मिलाकर रखना होता है। बिना भिगाए आपका डोसा क्रिस्पी नहीं बन सकता है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं पेपर डोसा। पेपर डोसा बनाने समय याद रखें कि आपको बैटर को ज्यादा पतला नहीं करना है।

आप चाहें तो इसके साथ सभी सब्जियों को रोस्ट करके भी रख सकते हैं। प्याज, पत्तागोभी, गाजर घिसकर रोस्ट भी कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी।

डोसा बनाने के लिए सामग्री
मेथी
उड़द दाल
उबले चावल
पोहा
अजवाइन
हरा धनिया


पेपर डोसा बनाने की विधि-
इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले दाल और मेथी को भिगाकर रख दें। आपसे 5-6 घंटों के लिए भिगाकर रख सकते हैं। इसके अलावा चावल और पोहा को अच्छी तरह ब्लेंड करें के लिए भी आपको उबले हुए चावल और ड्राय पोहा को 2-3 घंटों के लिए भिगाकर रखना है। अब इन सभी चीजों को पीस लें। आप मिक्सचर में हरा धनिया और अजवाइन भी पीसकर डाल सकते हैं। अब एक डोसा तवा लेकर इसमें मिक्सचर डाल दें। इसे अच्छी तरह फैला लें। डोसा अच्छी तरह सेंक लें। आपको बैटर पतला ही रखना है। सांबर के साथ और चटनी के साथ सर्व करें।