अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर अंचल में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर अंचल में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

September 14, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर अंचल में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कोरबा : दिल्ली में आप पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई। इस खबर के आम होने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। कोरबा अंचल में भी आप कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने इस अवसर पर जश्न मना अपनी खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओ में पटाखे फोड़, एक दूसरे को गुलाल लगा और मुंह मीठा करा जश्न मनाया। इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता। अरविंद केजरीवाल सोने की तरह आग में तपकर राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरे हैं। कोषाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि श्री केजरीवाल की जमानत ऐसे वक्त पर हुई है, जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव है, निश्चित ही चुनाव में इसका सकारात्मक परिणाम दिखेगा।
इस कार्यक्रम में जिला सचिव शत्रुघन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सपन सिंह बहादुर, महिला विंग ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा लहरें, बूथ अध्यक्ष परदेसी चौहान, मुशाहिद लहना सिंह, दुर्गा देवी, गायत्री देवी, प्रतिभा देवी, संतोष चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।