फिर विक्की बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव

फिर विक्की बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव

September 14, 2024 Off By NN Express

इंदौर । राजकुमार राव एक बार फिर विक्की बनकर धमाल मचाने वाले हैं। इस बार उनका साथ तृप्ति डिमरी देने वाली हैं। राजुकमार राव और तृप्ति डिमरी की जोड़ी ड्रीम गर्ल वाले राज शांडिल्य के डायरेक्शन में एक साथ आ रही है।

मूवी का टेलर रिलीज हो गया है, जिसको जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। स्त्री 2 के बाद एक बार फिर राजुकमार राव लोगों को जमकर हंसाने वाले हैं।
फिल्म ‘97% पारिवारिक’ और ‘3% महा पारिवारिक’

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म का एक दिन पहले टीजर रिलीज किया गया था। इसमें राजकुमार राव व तृप्ति डिमरी एक टीवी में न्यूज डिलीवर करते दिख रहे थे। अब इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 90 के दशक में सीडी के जमाने में दर्शकों को ले जाएगी।

इस फिल्म में वादा किया गया है कि यह फिल्म ‘97% पारिवारिक’ और ‘3% महा पारिवारिक’ है। यह फिल्म एक सीडी के गुमने पर आधारित है, जिसमें शादीशुदा जोड़े ने अपना इंटीमेट वीडियो डाला हुआ है। इस सीडी को कोई चोरी कर लेता है। उसके बाद बवाल शुरू होता है।

साल 1997 में विक्की की विद्या के साथ शादी होती है। विक्की सुहागरात का वीडियो बनाने के लिए विद्या से कहता है। उसके बाद वह वीडियो बना लेते है, जो अगले दिन चोरी हो जाता है।

उसके बाद दोनों की जिंदगी में बवाल शुरू हो जाता है। घर वाले सीडी को खोजने के लिए पुलिस की मदद लेते हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही आप समझ जाएंगे कि फिल्म में हंसी का जबरदस्त डोज मिलने वाला है।
ट्रेलर में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार विजय राज ने निभाया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग वाकई में लाजवाब है। मल्लिका शेरावत को देखकर आपको सुखद अनुभव होगा। इस फिल्म में अर्चना पूरन सिंह भी हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमा घरों में दस्तक देगी।