पिकअप लूटकांड: पुलिस की मेहनत रंग लाई, चार दिन बाद मिला लूटा हुआ पिकअप

पिकअप लूटकांड: पुलिस की मेहनत रंग लाई, चार दिन बाद मिला लूटा हुआ पिकअप

September 13, 2024 Off By NN Express

कोरबा,13 सितंबर 2024। हरदीबाजार सोमवार को हुए पिकअप लूटकांड में पुलिस ने चार दिनों के अंदर ही लूटा हुआ पिकअप बरामद कर लिया है। सीपत थाना और हरदीबाजार थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह ग्राम कुकदा के बाईपास नहर किनारे में लावारिस हालत में पिकअप को बरामद किया।

पिकअप क्रमांक MP 18/ZC.3368 को अज्ञात चोरों ने सोमवार सायं 5 बजे जेवरा गांव के लिए बुकिंग करने के बाद लूट लिया था और चालक को हाथ पैर बांधकर जंगल में छोड़ दिया था। पुलिस ने चार दिनों के अंदर ही पिकअप को बरामद कर लिया है और वाहन स्वामी को सुपूर्त कर दिया गया है।

वाहन स्वामी ने पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया और कहा कि पुलिस की मेहनत रंग लाई और उनका गाड़ी मिल गया। पुलिस अब लूटकांड के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।