कोरबा: प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा पर किया हमला

कोरबा: प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा पर किया हमला

September 10, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा पर किया हमला

  • अपराध बढ़े, लोग खुद को महफूज नहीं समझते; मध्यावधि चुनाव कराना चाहती है भाजपा : डॉ. महंत
    कोरबा : प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और सक्ति सांसद डॉक्टर चरण दास महंत कोरबा पहुंचे। यहां एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश में घट रहे अपराधों के लिए भाजपा की सरकार को दोषी ठहराया।
    डॉ. महंत ने कहा की “प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही आपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं। हत्या, मारपीट और बलात्कार जैसे अपराध दिनदहाड़े हो रहे हैं। लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।”
    डॉ. महंत ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस समय सदस्यता अभियान चलाना समझ से परे है। क्या भाजपा मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर रही है ?”
  • हाथियों के हमले से हो रही मौत पर सरकार गंभीर नहीं
    डॉ. महंत ने लगातार हाथियों के हमले से हो रही मौत पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा की “न तो पूर्व सरकार ने इस पर ध्यान दिया और न ही वर्तमान सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर दिख रही है। नतीजतन ग्रामीणों की जान जा रही है। हाथी के हमले से जिले में 5 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। इसके बाद भी इस विषय में सरकार की कार्य शैली समझ नहीं आ रही है। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।”
  • ग्राम में पुल नहीं होने से विद्यार्थी असुरक्षित तरीके से मचान द्वारा कर रहे नदी पार
    डॉ. महंत ने ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा के वायरल वीडियो पर भी बात कि जिसमें गांव के लोग और छात्र मचान के जरिए नदी पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में वो अधिकारियों से बात करेंगे। सरकार को इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।