तेज रफ्तार कार ने 2 को मारी टक्कर, एक की मौत

तेज रफ्तार कार ने 2 को मारी टक्कर, एक की मौत

September 9, 2024 Off By NN Express

महाराष्ट्र  । राजधानी मुंबई के मुलुंड में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

नवघर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के दो गणेश भक्तों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी है। घटना सुबह 4:00 बजे की है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो कार्यकर्ता सुबह के वक्त बैनर पोस्टर लगाने का काम कर रहे थे। उसी वक्त एक तेज रफ्तार कार ने दोनों युवक को टक्कर मार दी है। 

पुलिस अभी कार चालक की तलाश कर रही है। इस घटना में प्रीतम थोरात की मौत हो गई है। प्रसाद पाटील गंभीर रूप से घायल है। उसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पुलिस लोकल लोगों से भी पूछताछ कर रही है।