हम भारत में विकिपीडिया को ब्लॉक करने के लिए कहेंगे… दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों की इतनी सख्त टिप्पणी?जाने पूरी खबर..

हम भारत में विकिपीडिया को ब्लॉक करने के लिए कहेंगे… दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों की इतनी सख्त टिप्पणी?जाने पूरी खबर..

September 8, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली, 8 सितंबर 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने विकिपीडिया को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर वह भारत के कानूनों का पालन नहीं करता, तो उसे देश में ब्लॉक कर दिया जाएगा। यह चेतावनी उस मानहानि के केस के संदर्भ में दी गई, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने विकिपीडिया के खिलाफ दायर किया था।

कोर्ट ने कहा कि विकिपीडिया को भारत में संचालित करने के लिए देश के कानूनों का पालन करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो सरकार को वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए कहा जाएगा।

एएनआई ने विकिपीडिया पर मानहानि का आरोप लगाया था, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई की और विकिपीडिया को चेतावनी दी।