घर के आंगन में खेल रहे मासूम बच्चे को डसा सर्प ने-मृत्यु

घर के आंगन में खेल रहे मासूम बच्चे को डसा सर्प ने-मृत्यु

September 7, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) घर के आंगन में खेल रहे मासूम बच्चे को डसा सर्प ने-मृत्यु
कोरबा: घर के आंगन में खेल रहे ढाई साल के बच्चे को सर्प ने डस लिया। बच्चे के रोने पर मां ने कीड़ा काटना सोचकर उसे चुप कराकर सुला दिया। हालत बिगड़ने पर बच्चे को अस्पताल ले गए लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के सीएसईबी चौकी अंतर्गत चारपारा कोहड़िया निवासी द्वारिका पटेल का ढाई वर्षीय पुत्र श्रेयांश पटेल घर के पीछे आंगन में खेल रहा था। उसकी मां घर के अंदर काम कर रही थी। एकाएक मासूम श्रेयांश रोने लगा। मां वहां पहुंची तो कुछ भी नजर नहीं आया। निशान देखकर मां सांप द्वारा काटा जाना समझ नहीं पाई। उसने किसी कीड़े या चींटी द्वारा काटा समझकर बच्चे को चुप कराकर सुला दिया। लेकिन बाद में बच्चे की हालत बिगड़ी तो मां को सांप काटे जाने की आशंका हुई।