कोरिया जिले के जनकपुर में दिखा हाथी  

कोरिया जिले के जनकपुर में दिखा हाथी  

August 20, 2022 Off By NN Express

कोरिया। कोरिया जिले के वन मंडल मनेंद्रगढ़ के वन परिक्षेत्र जनकपुर के जंगलों में शनिवार को एक हाथी दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि, यह हाथी मध्य प्रदेश के फतेह टोला से होते हुए मेंहदौली बरछा होते हुए बड़वानी के जंगल में विश्राम कर रहा है। ग्रामीणों ने जब जंगल मे हाथी को देखा तो तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी।  

ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र जनकपुर का वन अमला लगातार जंगल मे हाथी पर नजर बनाए हुए है। वन विभाग के कर्मचारियी ने गांव में लोगो को हाथियो से दूर रहने की सलाह दी और हाथियो की मौजूदगी तक जंगल में नही जाने की नशीहत भी दी।