बीएमएस ने बगदेवा खान परिसर में की बैठक

बीएमएस ने बगदेवा खान परिसर में की बैठक

September 4, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) बीएमएस ने बगदेवा खान परिसर में की बैठक
कोरबा : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर, कोरबा क्षेत्र के बगदेवा खान परिसर में एक बैठक के माध्यम से कर्मचारियों के बीच जन जागरण का कार्यक्रम किया। बैठक में पदाधिकारी द्वारा कर्मचारियों को बताया गया की कोल इंडिया स्तर पर कर्मचारियों के बीच प्रबंधन वर्ग किस प्रकार से स्थाई, ठेका एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रही है।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से टिकेश्वर सिंह राठौर अध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ, अशोक कुमार सूर्यवंशी महामंत्री भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, हिरण कुमार चंद्रा उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कुंभकार, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य कोरबा क्षेत्र के अलावा बगदेवा इकाई के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।