वैष्णो देवी भवन मार्ग पर भूस्खलन, 2 महिलाओं की मौत…

वैष्णो देवी भवन मार्ग पर भूस्खलन, 2 महिलाओं की मौत…

September 2, 2024 Off By NN Express

जम्मू । जम्मू में माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन की घटना में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, हादसा माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंची हेलीपैड के पास हुआ है। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रही है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन मार्ग पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है।