आज मुख्यमंत्री मड़ियापार आएंगे

आज मुख्यमंत्री मड़ियापार आएंगे

September 2, 2024 Off By NN Express

दुर्ग  ।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 02 सितम्बर 2024 को ग्राम मड़ियापार आएंगेे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 02 सितम्बर को अपरान्ह 2.23 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 2.55 बजे ग्राम मड़ियापार पहुंचेंगे। वे यहां पर अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक पोला महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 4.5 बजे हेलीकाप्टर द्वारा ग्राम मड़ियापर से रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।