कोरबा: जल प्रशोधन संयंत्र तक जल आपूर्ति के लिए लगाए पाइप की ऊंचाई घटाई गयी डेढ़ फीट

कोरबा: जल प्रशोधन संयंत्र तक जल आपूर्ति के लिए लगाए पाइप की ऊंचाई घटाई गयी डेढ़ फीट

August 30, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) जल प्रशोधन संयंत्र तक जल आपूर्ति के लिए लगाए पाइप की ऊंचाई घटाई गयी डेढ़ फीट
कोरबा : कोरबा अंचल में अब समय पर जल आपूर्ति शुरू हो गई है। इसके लिए नहर में जल प्रशोधन संयंत्र (वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट) तक पानी लेकर जाने लगाई गई पाइप की ऊंचाई डेढ़ फीट घटाई गई है। पाइप के फुटबॉल में जलकुंभी फंसने से हर डेढ़ घंटे में सफाई करनी पड़ रही थी।
बारिश के मौसम बाद इसे फिर से नीचे किया जाएगा। कोहड़िया जल प्रशोधन संयंत्र (वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट) से शहर के सभी 67 वार्डों में जल आपूर्ति की जाती है। इसके लिए नहर के साथ सर्वेश्वर एनीकट से भी पानी लिया जाता है। भारी बारिश की वजह से दर्री बराज से बहकर पानी के साथ जलकुंभी भी आ रही थी, जो पाइपलाइन में फंस जाती थी। इसकी वजह से तीन दिन तक जल आपूर्ति प्रभावित रही। कभी दोपहर तो कभी रात के समय जल आपूर्ति की जाती रही थी, लेकिन अब जल आपूर्ति सामान्य हो गई है। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह ने बताया कि पाइप को ऊपर किया गया है। अब समस्या नहीं हो रही है। पानी भी नहर में कम आने से सफाई करने में दिक्कत नहीं हो रही है।