कोरबा: भारत माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक

कोरबा: भारत माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक

August 30, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) भारत माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक
कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा तहसील में राशि के अभाव में भारत माता मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा कराने के लिए​ समिति के पदाधिकारियों ने विधायक से 10 लाख रूपए की मांग की ​थी, जो अब तक नही मिलने पर दोबारा मंदिर निर्माण के लिए राशि की मांग करने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार भारत माता मंदिर का निर्माण मातृ सेवा समिति एवं जन सहयोग से कराया जा रहा हैं। लेकिन रा​शि की कमी होने की वजह से इन दिनों निर्माण कार्य बंद पड़ा रहा हैं। मंदिर का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए समिति के पदाधिकारी कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल से मुलाकात करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व में मंदिर निर्माण के लिए विधायक से 10 लाख रूपए मांगने की जानकारी दी।
जिसके बाद विधायक निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान धन्नू दुबे, राजेंद्र टंडन, संजय शर्मा, पार्षद अर्चना अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग, समरजीत के अलावा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।