भाजपा ही भारत को विश्व गुरु बना सकती है : नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद

भाजपा ही भारत को विश्व गुरु बना सकती है : नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद

August 29, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) भाजपा ही भारत को विश्व गुरु बना सकती है : नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद
कोरबा : कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के बांकीमोगरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न हुई। प्रमुख वक्ता के रूप में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल शामिल हुए।
सदस्यता अभियान संबंधी अनेकों बारीकियां से उपस्थित सभा को उन्होंने परिचित कराया। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में कार्यकर्ता गण को 20 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसमें कोरबा जिला को 2 लाख एवं बांकीमोगरा मंडल को 12000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य है। यह तभी संभव है जब हमारा संख्या बल बढ़ा रहे। पिछले बार सदस्यता अभियान के उपरांत भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी।
कार्यक्रम के दौरान मनचस्थ अतिथियों में शैल राठौर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बांकीमोंगरा, कमला देवी बरेठ उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, अजीत केवट, पार्षद प्रभावती चौहान, लखपत शर्मा, मंडल महामंत्री हनुमान प्रसाद पांडे, मनीष मिश्रा, ज्योति महंत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।