विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी

August 28, 2024 Off By NN Express

1 सितंबर से आपका विधायक आपके द्वारा अभियान छेड़ेगी

नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के विधायक आगामी 1 सितंबर से जनता के पास जाएंगे।  इसके लिए आपका विधायक आपके द्वारा अभियान चलाया जाएगा। आम आदमी पार्टी के विधायक अपने मंडल एवं बूथ स्तर पर जाकर क्षेत्र की जनता के साथ संवाद करेंगे।  साथ ही मनीष सिसोदिया की पदयात्रा भी जारी रहेगी। सांसद संदीप पाठक ने यह जानकारी दी।  पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि मनीष सिसोदिया द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है।  जनता यह मान रही है कि अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया पर अन्याय हो रहा है।  उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अब अपने अभियान को आगे बढ़ाने जा रही है।  मनीष सिसोदिया के अलावा अब उनकी पार्टी के सभी विधायक भी जनता के बीच जाएंगे।